करछना: पटपर स्थित टोंस नदी के किनारे पिकनिक स्पॉट पर पुलिस प्रशासन ने लगाया चेतावनी बोर्ड
कौधिंयार थाना क्षेत्र के पटपर स्थित टोंस नदी पिकनिक स्पॉट पर प्रतिदिन सैकड़ो सैलानी वहां पर पहुंचते हैं। आए दिन टोंस नदी में नहाते वक्त लापरवाही से लोगों की डूबने से मौत भी हो जाती है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को एसीपी कौंधियारा के निर्देशन पर पुलिस टीम द्वारा चेतावनी बोर्ड लगवाया गया। जिसका वीडियो शाम 4 बजे के करीब सामने आया है।