करछना: कालू का पूरा गांव में नहर टूटने से खेतों में भारी मात्रा में भरा पानी, कई किसानों की सब्जी की फसल डूबी
तहसील करछना क्षेत्र में संचालित होने वाले बरदहा रजबहा में नहर विभाग द्वारा पानी छोड़ दिया गया है। क्षतिग्रस्त नहर होने के कारण जगह-जगह टूटकर पानी टेल तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही बह जा रहा है। कालू का पूरा गांव के सामने नहर टूटने के कारण की भारी मात्रा में पानी किसानों के खेत में भर रहा है। कई किसानों के सब्जी की फसल डूब गई है। जिम्मेदार बेखबर है।