करछना: करछना के एक कॉलेज में किसी भी आपातकालीन स्थिति में निपटाने के लिए छात्रों को कराया गया मॉक ड्रिल #operationsindoor
करछना स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विद्यालय प्रधानाचार्य मदन मोहन संघधर के द्वारा किसी भी आपातकालीन स्थिति में उससे निपटने के लिए छात्र-छात्राओं को मॉक ड्रिल कराया गया। साथ ही प्रधानाचार्य ने छात्रों को कई आवश्यक जानकारी भी दिया। भारत व पाकिस्तान के बीच छिड़ी युद्ध के आपातकालीन स्थिति में बचाने को लेकर पुलिस भी लोगों को जागरुक कर रही है।