करछना: पटपर स्थित टोंस नदी पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण डीसीपी यमुनापार और एसीपी कौंधियारा ने किया, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कौंधियारा क्षेत्र के पटपर स्थित टोंस नदी पिकनिक स्पॉट का शनिवार को डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव एसीपी कौंधियारा ने स्थली निरीक्षण किया। बीते दिनों दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। जिसको ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। डीसीपी ने कहा कोई भी व्यक्ति लापरवाही करता है कार्यवाही की जाय।