करछना: देवरी कला गांव के सामने अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब अनियंत्रित कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायलों को पास में एक अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। जिसका वीडियो सामने आया है।