बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत के नारेपुर बाजार में शुक्रवार को राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अनिल झा की जीत का जश्न मनाया और उन्होंने एक-दूसरे को रंग-अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान एक दूसरे का मुंह मीठा कर पटाखे भी छोड़े गए।
जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास ने कहा कि स्नातक मतदाताओं ने पिछले 30 साल का इतिहास बदलकर राजद प्रत्याशी अनिल झा को जिताया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अनिल झा पर जो भरोसा जताया है, उस पर राजद परिवार और प्रत्याशी खरे उतरेंगे।
युवा जिला उपाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि बड़े अरसे के बाद स्नातक मतदाताओं ने विश्वास के साथ राजद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर उन्हें जिताया है। इसके लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद और उनके विश्वास पर खड़े उतरेंगे।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार दीपक उर्फ मनोज यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मेहता और राजद नेता उमेश यादव, रामकुमार, संजीत कुमार, दीपक कुमार, अनिल यादव, बलराम निषाद, पवन कुमार, राजेश पंडित, मनोज साहनी, राजीव यादव और रानी दो पंचायत के सरपंच अशोक यादव सहित राजद कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।