कुलपहाड़: सीएचसी जैतपुर में बड़ा सांप निकला, मरीजों में मची भगदड़; नाली चोक और गंदगी से बढ़ा खतरा, सफाई नहीं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जैतपुर में शुक्रवार को लैब के पास बड़ा सांप निकलने से मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। सूचना पर बुलाए गए सपेरे के साथ आए एक बालक ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर से निकली नाली चोक होने और गंदगी जमा रहने से सांप निकलते।