बड़ौत: जिवाना गुलियान में छात्र आर्यन की गोली मारकर की थी हत्या, हत्या की साजिश में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 14, 2024 जिवाना गुलियान में 9 मार्च को 11वीं के छात्र आर्यन की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसमें आशीष उर्फ कल्लू निवासी जिवाना गुलियान व 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष उर्फ कल्लू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। छात्र की हत्या की साजिश में वांछित दूसरे आरोपी विशाल उर्फ पटवारी निवासी जिवाना गुलियान को गिरफ्तार किया गया है।