बड़ौत: जोनमाना गांव में छप्पर में आग लगने से 2 मवेशी गंभीर रूप से झुलसे, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग
Baraut, Bagpat | Mar 13, 2024 जोनमाना गांव में सुनील पुत्र हरिसिंह के मकान के बाहर छप्पर बना हुआ है। जिसमें 2 मवेशी बंधे हुए थे। बीती रात मोमबत्ती से किसी तरह आग लग गई। आग लगने से मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक वहां बंधे 2 मवेशी गम्भीर रूप झुलस गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।