बड़ौत: रहतना के जंगल में अवैध खनन में लगी जेसीबी व डंफर को दोघट पुलिस ने थाने लाकर किया सीज
Baraut, Bagpat | Mar 14, 2024 दोघट थानाध्यक्ष सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि रहतना के जंगल में जेसीबी मशीन द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर जंगल में पहुंची पुलिस को देख जेसीबी मशीन व डंफर चालक जंगल में भाग खड़े हुए। पुलिस ने जेसीबी मशीन व डंफर को थाने लाकर सीज कर दिया। बताया कि वाहन मालिकों की जानकारी कर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।