बड़ौत: बामनौली में आईटीआई व आरएस कॉलेज प्रबंधक के मकान के गेट पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | Mar 14, 2024 बामनौली में तेजपाल के मकान के गेट पर फायरिंग का मामला सामने आया है। तेजपाल सिंह ITI व RS कॉलेज के प्रबंधक हैं। सूचना पर CO व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, तो घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। ग्रामीणों से जानकारी जुटाई तो पैसे का लेन-देन बताया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। CO ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।