बड़ौत: बामनौली में तेज रफ्तार बस से कुचलकर 2 बाइक पर सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजे
Baraut, Bagpat | Mar 13, 2024 बामनौली में मुजफ्फरनगर मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने 2 बाइक पर सवार होकर जा रहे 3 लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों के दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार हो गए। हाईवे पर हादसे से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर रास्ता खुलवाया।