कटिहार: इमली गाछ के पास स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, नगर थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
शुक्रवार की शाम 7 बजे नगर थाना पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त बातों की जानकारी नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इमली गाछ के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान शक आधार पर एक बाइक सवार को रोका गया। तलाशी लेने पर 11.590 ग्राम स्मैक के साथ एक मोबाइल बरामद किया गया।