कटिहार: कटिहार में स्मैक तस्करी का बड़ा खुलासा, 200 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, SDPO ने दी जानकारी
स्मैक तस्करी के बड़े गैंग का खुलासा हुआ हैं । पुलिस ने मनिहारी मोड़ के समीप से 200 ग्राम स्मैक की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं । SDPO अभिजीत कुमार सिंह ने समाहरणालय में दिन के बारह बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी खुद को मीडियाकर्मी बताते हैं और यू ट्यूब चैनल चलाते है , जिसकीं जाँच चल रही हैं ।