कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोप में तीन लोगों को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
शुक्रवार की दोपहर 1:30 तीन लोगों को रेल पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया था जिसे चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था रेल पुलिस ने बताया कि यह तीनों आरोपी एक यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। जिसे अन्य यात्रियों के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया और इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गई। रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।