कटिहार: नीमा गांव में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे एक बुजुर्ग को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो सड़क हादसे के दौरान घायल हो गया था। घटना के बारे में बुजुर्ग के परिजन ने बताया कि वह ठीक से सुन नहीं पाते हैं और अपने घर से चौक स्थित दुकान जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में उनके सर के पास काफी गंभीर चोट लगी है।