कटिहार: समाहरणालय में स्मैक के साथ गिरफ्तार फर्जी पत्रकार मामले में डीएसपी ने की प्रेस वार्ता
शुक्रवार की दोपहर 12 बजे सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से स्मैक तस्करी मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो पत्रकारिता के आर में स्मैक की तस्करी करते थे। आरोपी के पास एक चैनल का आईडी कार्ड और माइक मिला।