राघोगढ़: रुठियाई पालिका बाजार मार्ग पर चोपन नदी के पास वन विभाग टीम ने लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त, कार्यवाही जारी
Raghogarh, Guna | Sep 26, 2026 गुना में राघोगढ़ वनपरी क्षेत्र के बीट विजयपुर में रुठियाई पालिका बाजार मार्ग पर चोपन नदी के पास वन विभाग टीम ने रेंजर प्रेरणा दुबे की नेतृत्व में लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है। 26 सितंबर दिन रात मिली जानकारी में वन अमले ने रात में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जप्त ट्रैक्टर ट्राली को रेंज कैंपस में रखा गया है। प्रकरण तैयार कर कार्यवाही जारी है।