लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में पांच जगह छापेमारी कर तीन शराब तस्कर और 6 शराबी किए गिरफ्तार
बुधवार अपराह्न 1:32 बजे उत्पाद पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यानंद नगर लखीसराय से 60 लीटर महुआ शराब के साथ कजरा थाना क्षेत्र के खैरा पुरवारी के बाइक सवार तस्कर कैलाश कुमार गिरफ्तार हुए. इधर सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र में अलखपुरा से 2 महिला तस्कर गिरफ्तार हुए. लखीसराय संतर मोहल्ला से 1, लखीसराय स्टेशन से 3, बड़हिया से 2 शराबी गिरफ्तार हुए.