करैरा श्रमजीवी एवं प्रेस क्लब संगठन द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे एसडीएम करैरा अनुराग निंगवाल को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर करैरा में पुलिस सहायता केंद्र पर वाचनालय संचालित होता था लेकिन वर्तमान में एसडीओपी कार्यालय में सम्मिलित होने के कारण पत्रकारों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है वाचनालय पर पत्रकार और नगर के आमजन वहां बैठकर अखबार पढ़ते थे