कानपुर: पनकी गौशाला समेत अन्य गौशालाओं में आवारा जानवरों को ठंड से बचाने के लिए की गई समुचित व्यवस्था, महापौर ने दी जानकारी
कानपुर नगर निगम ने गौशाला में ठंड से बचाव के लिए तिरपाल अलाव फर्श पर पुआल तथा काउ कोट की व्यवस्था की गई है। शहर में बनाई गई अस्थाई गौशाला में भी महापौर और नगर आयुक्त ने खुले में घूम रहे आवारा जानवरों को चारा देने व गौशाला में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए है।महापौर ने शनिवार 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध गायों के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं।