कटघोरा: दीपका के सोमवार बाजार में खूनी संघर्ष, दो गुटों की चाकूबाजी में चार युवक घायल, मची अफरा-तफरी
कोरबा जिले के दीपका में सोमवार बाजार उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब युवकों के दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते एक गुट ने दूसरे गुट के युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में चार युवक सड्डन खान, अजय महंत, सुजल और अली घायल हो गए।शाम के वक्त बाजार में हुई इस वारदात के बाद अफरा-तफरी मच गई.