प्राचीन शिव मंदिर से दान पेटी चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर (बेसहूपुर) गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर से गुरुवार की देर रात चोर दान पेटी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तब हुई जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। वहीं दान पेटी गायब मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार, चोर देर रात मंदिर परिसर में घुसे और दान पेटी को काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ली। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मंदिर के पुजारी पंधारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो दान पेटी गायब देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। वही ढूंढने पर दान पेटी मंदिर से 100 मीटर दूर स्थित बगीचे में मिला वही पुजारी पंधारी के मुताबिक, दान पेटी में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए हजारों रुपये होने का अनुमान है।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने जंसा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाई।