आगरा थाना रकाबगंज की डिवीजन पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने नवीनीकृत चौकी का फीता काटकर किया उद्घाटन।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नई चौकी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें बैरक, बरामदा, नवनिर्मित थाना प्रभारी कक्ष और शिकायतकर्ताओं के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है।
सबसे खास बात - चौकी में भव्य "मिशन शक्ति कक्ष" बनाया गया है। अब महिलाओं की शिकायतों और काउंसलिंग के लिए अलग से बेहतर सुविधा मिलेगी।
CP दीपक कुमार ने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से पुलिसिंग और प्रभावी, पारदर्शी व जनोपयोगी बनेगी। इससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ेगा।
कार्यक्रम में चौकी के नवीनीकरण में योगदान देने वाले अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।
#Agra #Rakabganj #AgraPolice #CPDeepakKumar #MissionShakti #Police #ANNNews @highlight
---