बाबई: बछवाडा में माखननगर विकासखंड मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सदस्यों ने मनाई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती
बछवाडा में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती माखननगर विकासखंड मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस दौरान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सेक्टर प्रभारी हर्ष तिवारी ने संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर संत शिरोमणि रविदास जी के अनमोल वचनों का सभी के सामने वाचन कर समरसता का संदेश दिया।