राजपुर: बड़वानी के श्री कृष्ण मंदिर में श्रद्धा के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया गया
बड़वानी के पानसेमल नगर स्थित श्री कृष्ण मंदिर में गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट महोत्सव श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी के साथ मनाया गया। पुजारी गोपाल जोशी ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चल रही है और सभी की मदद से इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया जाता है।