परबतसर: जिला कलेक्टर पुखराज सेन ने ग्राम खोखर में रात्रि चौपाल लगाई, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
जिला कलेक्टर पुखराज सेन ने ग्राम पंचायत खोखरा में रात्रि चौपाल की। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से जिला कलेक्टर को अवगत कराया। जिला कलेक्टर ने समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं को दूर करना ही उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान जिला कलेक्टर ने उप कारागृह का भी निरीक्षण किया।