परबतसर: लूट के प्रकरण में परबतसर पुलिस ने 2 आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया, महिला के साथ बातचीत को लेकर बदला लिया गया
लूट के प्रकरण में परबतसर पुलिस ने दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि 19 मार्च को पीड़ित कुंभाराम ने प्रकरण दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की सहायता से वारदात का खुलासा किया। थानाधिकारी ने बताया कि लूट नहीं वरन महिला के साथ टेलीफोन पर बात करने एवं आपत्तिजनक सामग्री के कारण घटना हुई।