परबतसर: परबतसर में विधायक रामनिवास गावड़िया के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई
परबतसर में विधायक रामनिवास गावड़िया के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे। विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार लोगों को परेशान कर रही है।