परबतसर: उप जिला चिकित्सालय से निर्माण कार्य की मशीन चुराने के मामले में परबतसर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
चोरी के एक प्रकरण में परबतसर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने उप जिला चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्य से मशीन चुराकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी मुकेश एवं रामकरण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एट बनाने की पान मिक्सर मशीन जप्त की है।