परबतसर: परबतसर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत आरोपियों के घर पर की दबिश, एक महिला सहित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परबतसर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के घर दबिश दी गई। पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी विभिन्न प्रकरण में वांछित थे।