हरीश द्विवेदी को बिहार-कर्नाटक का प्रभारी बनाए जाने पर बस्ती में उत्साह, अरविंद पाल ने बताया जिले के लिए गौरव का क्षण
बोले अरविंद पाल- सामान्य कार्यकर्ता को भाजपा में मिल रहा सम्मान, राष्ट्रीय फलक पर बस्ती का नाम रोशन कर रहे हरीश द्विवेदी
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रभारी बनाए जाने की खबर से बस्ती जनपद में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इसको लेकर खुशी देखी जा रही है। इस अवसर पर नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बस्ती जिले के लिए गर्व का विषय बताया।
अरविंद पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता को जिस तरह सम्मान और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, वह पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित विचारधारा को दर्शाता है। हरीश द्विवेदी जैसे जमीन से जुड़े नेता को बिहार और कर्नाटक जैसे महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभारी बनाया जाना हम सभी के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। पार्टी द्वारा उन्हें लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपा जाना उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और कार्यों के प्रति विश्वास को दर्शाता है।
अरविंद पाल ने कहा कि हरीश द्विवेदी ने बस्ती जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी नई जिम्मेदारी से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरीश द्विवेदी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
अंत में अरविंद पाल ने हरीश द्विवेदी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Basti, Basti | Sep 23, 2026