Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
updatesthenirmal
सोशल मीडिया पर बसपा नेता अभय पटेल सिल्लो के समाजहित से जुड़े सवाल पर भाजपा नेता मनीष मिश्रा का जवाब, फेसबुक लाइव में क्या कुछ बोले? सुनिए.. #Basti #बस्ती #AbhayPatelSillo #अभयपटेलसिल्लो #ManishMishra #मनीषमिश्रा #BSP #बसपा #BJP #भाजपा #SocialMedia #FacebookLive #समाजहित #बस्ती_की_सियासत #TheNirmalUpdates Manish Mishra अभय पटेल सिल्लो
Basti, Basti
| Sep 22, 2026
#basti
#बस्ती
#abhaypatelsillo
#अभयपटेलसिल्लो
#manishmishra
#मनीषमिश्रा
#bsp
#बसपा
#bjp
#भाजपा
#socialmedia
#facebooklive
#समाजहित
#बस्ती_की_सियासत
#thenirmalupdates
MORE NEWS
जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले—“हास्य कलाकार के रूप में प्रचलित हो गए हैं, जनता उन्हें नेता के रूप में नहीं लेती.. #जयपुर #राजस्थान #BJP #हरीशद्विवेदी #राहुलगांधी #कांग्रेस #राजनीति #PoliticalNews #thenirmalupdatrs Harish Dwivedi Rahul Gandhi
Basti, Basti | Sep 23, 2026
बस्ती के सल्टौआ गोपालपुर में जर्जर सड़कों को लेकर सुभासपा का हल्लाबोल, प्रमोद चौधरी ने एसडीएम भानपुर को सौंपा ज्ञापन, ट्रैक्टर यात्रा निकाल 30 दिन में सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग.. #बस्ती #सल्टौआगोपालपुर #भानपुर #सुभासपा #प्रमोदचौधरी #जर्जरसड़क #निर्मलअपडेट्स #सड़कनिर्माण #ट्रैक्टरयात्रा #बस्तीसमाचार #ग्रामीणसमस्या #उत्तरप्रदेश #TheNirmalUpdates Omprakash Rajbhar Harish Dwivedi
Basti, Basti | Sep 22, 2026
*बस्ती: बड़े वन चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ चला संयुक्त अभियान, अवैध ठेले हटवाए गए* *जनपद बस्ती, 22 सितम्बर 2026* शहर के बड़े वन चौराहे पर आज प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सड़क की पटरी पर अवैध रूप से लग रहे फल और अन्य सामानों के ठेलों को हटवाया गया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बताते चलें कि पिछले कई दिनों से बड़े वन चौराहे पर सड़क की पटरी पर अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। ठेले और फड़ लगने के चलते राहगीरों का चलना दूभर हो गया था। पैदल चलने वालों को मजबूरन मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा था, जिससे आए दिन जाम की स्थिति और दुर्घटना का खतरा बना रहता था। स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज शाम *थाना प्रभारी कोतवाली बृजानंद सिंह, यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी और विकास प्राधिकरण से जेई रोहित पटेल* की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने चौराहे के दोनों तरफ सड़क की पटरी पर लगे लगभग दर्जन भर अवैध ठेलों को हटवाया। इस दौरान कुछ ठेला संचालकों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें हटवा दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बड़े वन चौराहा शहर का प्रमुख व्यस्ततम चौराहा है, यहां किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो रही थी। अब से नियमित रूप से चेकिंग की जाएगी। कोतवाली प्रभारी बृजानंद सिंह ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा कोई ठेला संचालक सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करते पाया गया तो उसका सामान जब्त करने के साथ-साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। विकास प्राधिकरण के जेई रोहित पटेल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य अतिक्रमण वाले क्षेत्रों में भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और कहा है कि अतिक्रमण हटने से अब आवागमन सुगम होगा। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 22, 2026
*एक करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, बोले - धन के अभाव में न रुके कोई काम* *बस्ती, 22 सितम्बर 2026,* आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के तीनों जनपदों - बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की परियोजनावार विस्तार से समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कड़े निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि *धन के अभाव में किसी भी परियोजना का कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।* बजट की आवश्यकता होने पर शासन को मांग पत्र समय से प्रेषित कर धनराशि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। *धीमी प्रगति वाली परियोजनाओं पर जताई नाराजगी* मंडलायुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां कार्य की गति तत्काल बढ़ाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप भौतिक प्रगति सुनिश्चित की जाए। परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें और कार्य में आने वाली बाधाओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएं। *गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं* मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक परियोजना में शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं तकनीकी विशिष्टताओं का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं उपयोग की जा रही सामग्री का सत्यापन करें। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही भौतिक एवं वित्तीय प्रगति में अपेक्षित तालमेल बनाए रखने तथा परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराने को कहा। बैठक का संचालन उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम ने किया। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर बलराम सिंह, संतकबीर नगर के जयकेश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, संबंधित विभागों के मंडलीय अधिकारी तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 22, 2026
*आईजीआरएस समीक्षा बैठक: जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, बोलीं - मुख्यमंत्री जनतादर्शन के मामलों में बरतें विशेष सतर्कता* *जनपद बस्ती, 22 सितम्बर 2026, * जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में *जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना* ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि *मा. मुख्यमंत्री के जनतादर्शन से संबंधित प्रकरणों की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाती है।* ऐसे प्रकरणों के निस्तारण में विशेष सतर्कता बरतते हुए समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। *जिलाधिकारी* ने कहा कि अधिकारियों की कड़ी मेहनत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से जनपद संतोषजनक स्थिति में आ चुका है। वर्तमान में जनपद की स्थिति *56 प्रतिशत* है। अधिकारीगण गंभीरतापूर्वक अपने विभाग से संबंधित मामलों में शिकायतकर्ता से फीडबैक लेते हुए प्रकरण का निस्तारण कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता से सीधे बात कर उसकी संतुष्टि लेना अनिवार्य है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि शिकायतकर्ता से बात करना संतुष्टिपरक निस्तारण का प्रथम सोपान है। संबंधित प्रकरण में विभागीय अधिकारी जीपीएस लोकेशन की फोटो के साथ ही शिकायतकर्ता की फोटो अपलोड करें। निस्तारण संबंधी संतुष्टि आख्या भी पोर्टल पर अपलोड करें। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर उपलब्ध अद्यतन आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, पीडी आनंद गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीपीआरओ धनश्याम सागर, एलडीएम आर.एन. मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, एआरएम रोडवेज कल्पना श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, एई हरेराम, अधिशासी अभियंता विद्युत शुभम पांडेय, सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, ईडीएम सौरभ द्विवेदी, तहसीलदार सदर, हर्रैया, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारीगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 22, 2026
नेशनल प्रेस क्लब द्वारा जारी परिचय पत्र आई जी न्यूज के डायरेक्टर एवं संपादक को प्रदान किया गया
Basti, Basti | Sep 23, 2026
खलीलाबाद पुलिस ने एक अवैध तमं**चा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार #shorts #ijeenews
Basti, Basti | Sep 23, 2026
खलीलाबाद पुलिस ने 1100 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार #shorts
Basti, Basti | Sep 23, 2026