*बस्ती: ASP मानसी दहिया की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने सीखी सांकेतिक भाषा, मूक-बधिरों को मिलेगा त्वरित न्याय*
*जनपद बस्ती,उत्तर प्रदेश 23 सितम्बर 2026*
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन और *नोडल अधिकारी सुश्री मानसी दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक* की गरिमामयी उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिस लाइन के वशिष्ठ सभागार में एक दिवसीय भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का नेतृत्व *ASP मानसी दहिया* ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित व जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों के साथ संवाद की दूरी को समाप्त करने के लिए पुलिसकर्मियों को सांकेतिक भाषा की बुनियादी समझ होना बेहद जरूरी है। इससे पुलिस बल मूक-बधिर नागरिकों के प्रति अधिक संवेदनशील होकर उनकी सहायता कर सकेगा। थानों में आने वाले दिव्यांगजनों की शिकायतों को समझने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने में यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा। यह कार्यशाला अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था, लखनऊ के सहयोग से दुभाषिए श्री पंकज कुमार रौनियार द्वारा दी गई। पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला के समापन पर *नोडल अधिकारी ASP मानसी दहिया* ने उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए दुभाषिए पंकज कुमार रौनियार को पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सभी पुलिसकर्मियों को जनसेवा के इस नए आयाम से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 23, 2026