*बस्ती: मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी का हुआ शुभारंभ, अटल बिहारी प्रेक्षागृह में हुआ लाइव प्रसारण*
*जनपद बस्ती, 23 सितम्बर 2026,*
मुख्यमंत्री, उ०प्र० द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना, भारत टैक्सी एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका सजीव प्रसारण अटल बिहारी प्रेक्षागृह, बस्ती में उपस्थित लोगों ने देखा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में महेश शुक्ल, उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, उ०प्र० सरकार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दयाराम चौधरी, पूर्व विधायक बस्ती सदर, पं० सरोज मिश्रा विधायक प्रतिनिधि हरैया, हरीश सिंह प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य, यशकांत सिंह ब्लाक प्रमुख रामनगर, पवन कसौधन पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा/अध्यक्ष डीसीडीएफ, श्रीमती रोली सिंह अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र नाथ तिवारी अध्यक्ष बस्ती जिला सहकारी बैंक लि० ने की।
इस अवसर पर सहकारी ग्राम विकास बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रामबचन राम, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रवि शंकर, जिला सहकारी बैंक के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी राहुल रोज सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
*मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं -*
1. मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत उ०प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० के माध्यम से 6.00 प्रतिशत ब्याज दर पर 6.00 लाख रुपये तक का दीर्घकालिक ऋण किसानों को दिया जाएगा।
2. सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई देश की पहली कोआपरेटिव आधारित ‘भारत टैक्सी’ सर्विस का शुभारंभ किया गया। इसके चालकों को 5.00 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा भी मिलेगी।
3. किसानों को बी-पैक्स के माध्यम से उर्वरक वितरण के लिए ‘उर्वरक सेतु ऐप’ का शुभारंभ किया गया।
4. प्रदेश में कार्यरत बी-पैक्स की स्वीकृत ब्याजमुक्त ऋण सीमा को 10.00 लाख से बढ़ाकर 15.00 लाख रुपये करने की घोषणा।
प्रसारण के उपरांत कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजेन्द्र नाथ तिवारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 23, 2026