बिंदकी: बरेठर बुजुर्ग गांव में खेत में चारा काटने गई वृद्ध महिला को सांप ने काटा, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बरेठर बुजुर्ग में गुरुवार को दिन में लगभग 11 बजे वृद्ध महिला सिया दुलारी उम्र 80 वर्ष पत्नी बसंत लाल खेत में चारा काटने गई थी। तभी घास में बैठे सांप ने उनके हाथ में काट लिया। परिजनों ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। महिला की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया।