थाना क्षेत्र मऊ के ग्राम जोरवारा में श्यामआधार नामक युवक द्वारा अपने ही गाँव के निवासी श्यामलाल एवं उनकी पत्नी को अवैध असलहे से गोली मारने की घटना प्रकाश में आई है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), रामनगर पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल श्यामलाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर किया गया। पुलिस टीम एवं उनके परिजन उन्हें तत्काल उपचार हेतु स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज लेकर गए हैं।
प्रकरण में परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में आरोपित युवक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की दो टीमें गठित कर रवाना की गई हैं। पुलिस द्वारा आरोपित की तलाश की जा रही है।
उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की बाइट।