जिलेभर के शासकीय कार्यालयों में प्रज्वलित किए गए ‘आशीर्वाद का दीया’
सेवा से संकल्प अभियान के तहत शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में हुआ दीप प्रज्वलन
--
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न शासकीय कार्यालयों, नगरीय निकायों एवं शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्वलित किए गए।
जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा, जनभागीदारी एवं सकारात्मक संकल्प की भावना के साथ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत निवाड़ी, जनपद पंचायत पृथ्वीपुर, विभिन्न नगर परिषदों एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया।
जिले के विभिन्न विभागों के कार्यालयों एवं संस्थानों को दीपों से सजाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
नगर परिषदों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों की सहभागिता से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न निर्धारित स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से जिलेभर में शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनभागीदारी के साथ सेवा एवं सकारात्मक संकल्प की भावना को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों को सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #HappyBdayPMModi #AshirwadKaDiya #jansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026