शासकीय आईटीआई ओरछा में कौशल दीक्षांत समारोह, मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को दिए पुरस्कार
--
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ओरछा में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय आईटीआई ओरछा के संस्था विकास समिति के अध्यक्ष, ग्रेनेक्स इंडस्ट्री के एमडी श्री राजू परिवार अध्यक्ष उद्योग निगम निवाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर श्रीमती पायल लिल्हारे, प्राचार्य पी.जी. कॉलेज ओरछा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। संस्था के प्राचार्य श्री रीतेश कुमार गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया एवं स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।
समारोह में सभी व्यवसायों (ट्रेडों) के टॉपर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट वितरित की गई।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु मार्गदर्शन दिया गया एवं कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार व रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य पी.जी. कॉलेज ओरछा एवं पी.जी. कॉलेज के अन्य स्टाफ, शासकीय आई.टी.आई. ओरछा के प्रशिक्षण अधीक्षक श्री धर्मेंद्र कुमार चौरसिया एवं समस्त प्रशिक्षण अधिकारी, तथा स्टाफ सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
#JansamparkMP #niwari