बहराइच: बहराइच शहर में बकायदार करदाताओं के लिए पालिका प्रशासन ने शुरू की ओटीएस योजना, जानकारी दी ईओ प्रमिता सिंह ने
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह की ओर से जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया गया है कि शहर के ऐसे करदाता जिनका गृहकर और जलकर की धनराशि बकाया है वह इस ओटीएस योजना के तहत अपने बकाया कर का भुगतान बिना ब्याज के कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह ओटीएस योजना 15 अगस्त से शुरू हूई है जो 15 सितंबर तक जारी रहेगी,