नरवल: नर्वल में तालाब में छलांग लगाकर महिला ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी
नरवल कस्बे में रहने वाली मोहिनी ने रावल देवी मंदिर के पास बने तालाब में छलांग लगाकर जान दे दी।मोहिनी को डूबता देख आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मोहिनी को तालाब से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान मोहिनी की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।