नरवल: साढ़ पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
साढ़ थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में शातिर वांछित अभियुक्त अतुल उर्फ चक्रधारी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरीक्षक निशांत कुमार के नेतृत्व में बिरहर तिराहे के समीप से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रकरण में आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।