नरवल: सरसौल में चोरों ने निर्माणाधीन मकान को बनाया निशाना, लाखों की कीमत का जनरेटर चुराया
सरसौल में रहने वाले गौरव सिंह के निर्माणाधीन मकान से चोरों ने लाखों की कीमत का जनरेटर चुराकर पुलिस को एक बार फिर से खुली चुनौती दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि आस-पास के लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।