नरवल: टोंस चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल में टक्कर, शिक्षक की मौत
नरवल थाना क्षेत्र के टौंस चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था में प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई।