नरवल: महाराजपुर में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में घर के बाहर खेल रही 4 साल की मासूम को उठा ले जाकर एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर से लापता हुई मासूम परिजनों को खेत में बेसुध मिली। पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि मासूम को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।