नरवल: सेन पश्चिम पारा में फंदे से लटकता मिला 1 महिला का शव, मायके वालों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या करने का आरोप
सेन पश्चिम पारा के जुगईपुर गोपाल नगर में 28 वर्षीय दिव्या का शव फंदे पर लटका मिला है। मायके वालों ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जुगईपुर गोपाल नगर निवासी अधिवक्ता अश्वनी की शादी पांच साल पहले कानपुर देहात के मुंगीसापुर की दिव्या से हुई थी। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।