रायसेन जिले के बेगमगंज में मंगलवार को अड़ीबाजी मामले में जमानत पर छूटे बदमाशों के शक्ति प्रदर्शन की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। उप जेल से निकलते ही समर्थकों संग जुलूस की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को हथियारों सहित दोबारा गिरफ्तार किया गया। वाहन खराब होने पर बुधवार को आरोपियों को अस्पताल से न्यायालय तक पैदल ले जाया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में केस दर्ज