बेगमगंज: बेगमगंज में डीपी ब्लास्ट से गेहूं की फसल में लगी आग, बड़ा हादसा टला
बेगमगंज के ग्राम मदनी में बिजली विभाग द्वारा रविवार को रखी गई डीपी में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे ब्लास्ट हो गया, जिससे पास की गेहूं फसल में आग लग गई। किसानों ने सिंचाई मोटर चालू कर आग बुझाई। जेई नीरज गुप्ता ने लोड बढ़ने को कारण बताते हुए जांच व नई डीपी लगाने की बात कही।