बेगमगंज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान मानव जीवन के मूल आधार हैं, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी सरकार ने योजनाओं के माध्यम से साकार किया है। उन्होंने बताया कि नगर में स्वीकृत 1000 पीएम आवास में से 567 हितग्राहियों को अधिकार पत्र वितरित किए गए।