बेगमगंज: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार , सुल्तानगंज–सहजपुरी मार्ग गड्ढों में तब्दील #Jansamasya
प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास की रीढ़ मानी जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरती नजर आ रही है। रायसेन जिले के सुल्तानगंज–सहजपुरी मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। करीब 23 किलोमीटर लंबी यह सड़क पैकेज MP29713 के तहत लगभग 14.44 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी।